भारत में 15 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप
भारत की वित्तीय खुफिया इकाई, FIU-IND ने 15 विदेशी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी नियमों का पालन नहीं करने के मामले में नोटिस जारी किए हैं। इन मंचों पर भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने के बावजूद देश के वित्तीय नियमों के तहत पंजीकरण नहीं कराने और जरूरी निगरानी व्यवस्था नहीं अपनाने का आरोप है। FIU-IND ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA की धारा 13 के तहत की है। सरकार ने संबंधित वेबसाइटों और मोबाइल ऐप तक सार्वजनिक पहुंच हटाने के लिए भी कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि भारत में क्रिप्टो सेवाएं देने वाली कंपनियों को केवल इस आधार पर नियमों से छूट नहीं मिल सकती कि उनका कार्यालय देश के बाहर है। इन 15 प्लेटफॉर्म पर हुई कार्रवाई FIU-IND की सूची में Weex, Blofin, Rezorex, Bitunix, DigiFinex, Toobit, XT.com, Latoken, WOO X, Pionex, ChangeNow, SimpleSwap, FixedFloat, WhiteBIT और Guardarian शामिल हैं। ये सभी मंच क्रिप्टो खरीदने और बेचने, डिजिटल संपत्तियों को एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में भेजने, क्रिप्टो को सुरक्षित रखने या डिजिटल संपत्तियों और सामान्य मुद्रा के बीच लेनदेन जैसी सेवाएं देते हैं। सरकारी कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे मंचों को भारतीय नियमों के दायरे में लाना है, जो देश में ग्राहकों को सेवा तो दे









